Thursday, October 29, 2026
Home National चबूतरा त्रासदी में मसीहा बने राजेंद्र राणा और सर्व कल्याणकारी संस्था

चबूतरा त्रासदी में मसीहा बने राजेंद्र राणा और सर्व कल्याणकारी संस्था

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। प्रकृति के कहर से जूझ रहे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा गांव के पांच परिवारों के आंसुओं को पोंछने के लिए सर्व कल्याणकारी संस्था और इसके संस्थापक राजेंद्र राणा सच्चे मसीहा बनकर सामने आए हैं। प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए इन परिवारों के बैंक खातों में संस्था ने सवा दो लाख रुपये की राहत राशि पहुंचा दी है।

Advertisements

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर के पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावितों का दर्द बांटा। वहीं उन्होंने घोषणा की थी कि संस्था हर परिवार को 50-50 हजार रुपये और राशन उपलब्ध करवाएगी।

सिर्फ 24 घंटे में राजेंद्र राणा ने अपनी घोषणा पूरी कर दी और वादे को निभाकर इंसानियत की मिसाल पेश की।

पीड़ित परिवारों ने भावुक होकर कहा कि – “राजेंद्र राणा और सर्व कल्याणकारी संस्था हमारे लिए कठिन समय में मसीहा बनकर आए हैं। उनकी मदद से हमें नया सहारा मिला है।”

इस पूरे राहत कार्य की निगरानी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा लगातार कर रहे थे और स्वयंसेवकों को प्रेरित कर प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचा रहे थे।

राजेंद्र राणा ने इस मौके पर कहा –”धर्म, जाति या वर्ग देखकर सेवा नहीं की जाती। असली सेवा वही है जो निस्वार्थ भाव से मानवता के लिए की जाए। मानवता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।”

चबूतरा त्रासदी में जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ राजेंद्र राणा और उनकी संस्था ने कदम बढ़ाया है, वह इस बात का प्रमाण है कि राजनीति से ऊपर उठकर भी समाज सेवा की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here