Saturday, October 17, 2026
Home National प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अकाउंट हैक, हैकर ने डोनेशन में की बिटक्वाइन...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अकाउंट हैक, हैकर ने डोनेशन में की बिटक्वाइन की मांग

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निजी वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट हैक हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टि की है। ट्वीटर प्रबंधकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि अपराधियों के हौंसले इतने खुल गए हैं कि अब मानो लगता है कि वह छोटे-छोटे अपराधों से ऊब चुकें हैं तथा अब बड़े स्तर के नेतागणों को ठगने की साजिशें कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों ही 5 आरोपियों द्वारा असम के मुख्यमंत्री के राहत कोष संबंधी चैक पर फर्जी हस्ताक्षर करके उनके खाते से रुपये निकलवाए गए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री की विशेष विजीलैंस टीम ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब प्रधानमंत्री के ट्वीटर अकाउंट हैक होने की बात सामने आ रही है। यह वेबसाइट है narendramodi.in जिसमें करीब 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, इसके ट्वीटर अकाउंट पर हैकर ने कोविड-रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वाइन की मांग की है। हालांकि कुछ ही देर बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए। ट्वीट में लिखा गया था कि “मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम रिलीफ फंड में दान करें.” अकाउंट हैकर ने अपने ग्रुप का नाम जॉन विक बताया है, बताया जाता है कि इसी ग्रुप का पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में भी हाथ था। इस संबंधी ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी है तथा छेड़छाड़ किए गए अकाउंट की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं तथा जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here