Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur संत नगरी होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान राम...

संत नगरी होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान राम के विवाह की शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में भगवान राम एवं माता सीता की भेंट के बाद राजा जनक द्वारा करवाए गए स्वयंवर में भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब बड़े-बड़े राजा धनुष को हिला तक सके थे तो भगवान ने बड़े सहज भाव से धनुष को उठाया और उसे तोड़ दिया। इसके टूटने से हुई गर्जना सुनकर भगवान परशुराम राजा जनक की सभा में पहुंत जाते हैं और धनुष तोड़ने वाले पर गुस्सा प्रकट करते हैं।

Advertisements

इस दौरान उनकी लक्ष्मण से वार्तालाप होती है तथा जब भगवान परशुराम का गुस्सा शांत नहीं होता तो भगवान राम आगे बढ़कर प्रभु को प्रणाम करते हैं और जब परशुराम जी उन्हें गंभीरता से निहारते हैं तो उन्हें भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं। जिस पर उनका गुस्सा शांत हो जाता है। इसके बाद श्री राम विवाह की तैयारियां शुरु हो जाती हैं। श्री राम लीला के मंचन में दिखाया गया कि जब यह समाचार अयोध्या जी पहुंचता है तो चारों दिशाओं में खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ एवं सभी रानियां भी खुशी से झूम उठते हैं। इस उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी की तरफ से भगवान श्री राम विवाह की शोभायात्रा बहुत ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा सनातन धर्म स्कूल कनक मंडी से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई श्री शक्ति मंदिर नई आबादी पहुंचकर विश्रामित हुई। देश के अलग-अलग कोने और होशियारपुर से संबंधित बैंड पार्टियां ने भगवान राम के भजनों पर ऐसी धुनें बजाईं कि सारा वातावरण राममयी हो गया तथा देखने वाले बैंड वालों की तारीफ किए बिना न रह पाए। इस दौरान सुन्दर एवं मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए मनमोह लिया। यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया और भगवान राम व उनके भाईयों की आभा देखते ही बन रही थी और श्रद्धालु उनकी एक झलक देखने को उत्सुक दिखे। इस दौरान विभिन्न संकीर्तन मंडलियां प्रभु महिमा का गुणगान करती चल रहीं थी और डांडिया पार्टियों द्वारा भी डाडिया की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर सुरिंदर कुमार, परवीन सैनी, पूर्व मंत्री सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, डा. कुलदीप नंदा, एडवोकेट राकेश मरवाहा, संदीप सैनी, पार्षद लवकेश ओहरी, डा. रमन घई, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, निपुण शर्मा, सतीश बावा, यशपाल शर्मा, संदीप नंदा, रजनीश टंडन, विकास कौशल, अरुण गुप्ता, पंडित ओंकारनाथ शर्मा, मुकेश डावर, संजीव अरोड़ा, दविंदर अरोड़ा,  रामदेव यादव, अजय वर्मा, प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, मोहित सैनी, सेठ रोहताश जैन, प्रधान गोपीचंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, राकेश सूरी, हरीश आनंद, कमल वर्मा, तरसेम मोदगिल, कुनाल चतरथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, भारत भूषण वर्मा, शम्मी वालिया, सुशील पडियाल, दविंदरनाथ बिंदा, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, अजय जैन, शिव जैन, वरुण कैंथ, शुभांकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्विनी, पवन शर्मा, पंडित दर्शन लाल काका, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विकास सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here