Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सद्गुरु ही बताते हैं भव सागर से पार होने का मार्ग: गुरु...

सद्गुरु ही बताते हैं भव सागर से पार होने का मार्ग: गुरु मां करुणामयी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से राम भवन बहादुरपुर में श्री श्री 108 स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से श्री राम नवमीं महोत्सव प्रारंभ के दूसरे दिन परम पूज्या संत करुणामयी गुरु मां जी ने कथा का शुभारंभ श्री राम धुन से किया।

Advertisements

उन्होंने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए नारद मोह प्रसंग सुनाया। उन्होंने इस प्रसंग के माध्यम से मांगने की कला का उदाहरण भी दिया। इस दौरान उन्होंने मनु शतरुपा जी के तप और श्री राम जन्म तक की कथा का वर्णन किया। जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि गुरु बिन ज्ञान नहीं तथा भव सागर पार करने का तरीका और मार्ग सद्गुरु ही बताते हैं। गुरु मां ने भगवान राम के भजनों से उपस्थिति को निहाल कर दिया। इस मौके पर दूसरे दिन की कथा के शुभारंभ पर मुख्य यजमान सुश्री सरिता शर्मा सुपुत्री भगत मुंशीराम जी ने पूजन किया।

इस अवसर पर मेयर शिव सूद व उनकी धर्म पत्नी मधु सूद, जोगिंदरपाल कश्यप, तिलक राज वर्मा, एस.पी. गौतम, पार्षद मोहन लाल पहलवान, राज कुमार सैनी, रमन खन्ना, पं. लक्ष्मी नारायण, कृष्ण गोपाल आनंद, विनोद कपूर, राकेश शर्मा, जिवेद सैनी, अनिरुद्ध शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here