Monday, October 26, 2026
Home National एक खिलाड़ी ही सशक्त समाज और सशक्त हिमाचल की पहचान है: डा....

एक खिलाड़ी ही सशक्त समाज और सशक्त हिमाचल की पहचान है: डा. पुष्पेंद्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, एडीपीओ अश्विनी कुमार और शिक्षकों ने फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह से उनका स्वागत किया। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें सभी ब्लॉकों के 448 बच्चे भाग ले रहे हैं।

Advertisements

डॉ. वर्मा ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू खेलों के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए संकल्पबद्ध हैं। ₹100 करोड़ की लागत से नादौन में आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। “मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना” के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ₹15-15 लाख की राशि से खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। हमीरपुर में भी लगभग ₹4 करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम प्रस्तावित है, जिसकी पहली किस्त ₹25 लाख जारी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने डाइट मनी में भी बढ़ोतरी की है— अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ₹120 से ₹250, अंडर-17 और अंडर-19 के लिए ₹150 से ₹400 (राज्य स्तर) तथा राष्ट्रीय स्तर पर ₹250 से ₹500 कर दी गई है। डॉ. वर्मा ने सभी युवा खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने और हिमाचल का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता, कैप्टन बलदेव शर्मा, पूर्व बीडीसी सिकंदर कुमार, कैप्टन विक्रम ठाकुर, पूर्व एडीपीओ करतार चंद, संजय कुमार, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम गुलरिया, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिवस ठाकुर, अश्विनी कुमार, कुलदीप कुमार, समाज सेविका स्नेहा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here