
राजगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।राजगढ़ में सनौरा पुल के पास हुए आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक टैंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। लपटें इतनी तेज़ थीं कि अंदर गहरी नींद में सो रहे चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह ज़िंदा जल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस हादसे की जाँच कर रही है।हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।











