Tuesday, October 20, 2026
Home National बस ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत

बस ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहाँ एआरटीओ कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है

Advertisements

जानकारी मुताबिक एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब फरार बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here