Saturday, October 10, 2026
Home Himachal प्रदेश सरकार की नई पहल, मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगें 4 Robots

प्रदेश सरकार की नई पहल, मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगें 4 Robots

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। स्वस्थ क्षेत्र से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जल्द रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी। प्रदेश सरकार पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 120 करोड़ की लागत से चार रोबोट की खरीद होगी। इन्हें इन कॉलेजों में स्थापित किया जाना है। वहीं हिमाचल में एम्स चम्याणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में यह सर्जरी शुरू की गई है। चम्याणा में 40 जबकि टांडा में 10 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी है। प्रदेश सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस करने में जोर दे रही है। दोनों कॉलेजों के बाद सरकार चंबा, हमीरपुर, नाहन मेडिकल कॉलेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। आईजीएमसी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों को सर्जरी करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisements

यह प्रशिक्षण एम्स चम्याणा में दिया जाना है। । प्रदेश में डाॅक्टरों के कमी को दूर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाक्टर दिए हैं।इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 19, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 8 और एम्स चम्याणा के लिए 9 डाक्टरों की तैनाती की है। मेडिकल कॉलेजों में 20 साल पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में 600 नर्सों की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, जोनल और आदर्श अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here