Saturday, October 10, 2026
Home Himachal कार्यशाला में 5 पंचायतों ने लिया भाग, लंबित पड़े कार्यों को जल्द...

कार्यशाला में 5 पंचायतों ने लिया भाग, लंबित पड़े कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश जारी

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर ब्लाक की पाँच पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड मेंबरों और सचिवों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को कानूनी गुर सिखाए गये। पंचायत प्रतिनिधियों ने कई क़ानूनी दिक्कतों का जिक्र किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अस्मिता ठाकुर और पंचायत निरीक्षक पम्मी कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को न्यायिक शक्तियों के बारे में अवगत करवाया। कार्यशाला में पंचायतों में लंबित पड़े न्यायिक मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी जारी किए गए।

Advertisements

आपको बता दें कि पंचायतों में न्यायिक मामले लंबे समय से लंबित चल रहे हैं पिछले दिनों हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रथम चरण के तहत विभाग के अधिकारियों को इन मामलों को निपटाने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया था। अब द्वितीय चरण के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को इन न्यायिक मामलों को निपटाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोर्ट की सख्ती के बाद अब विभाग ने 31 अगस्त तक लगभग सभी मामलों को निपटाने का लक्ष्य रखा है। खंड विकास हमीरपुर के तहत दर्जनों न्यायिक मामले लंबित चल रहे हैं। उधर कार्यशाला में आए पंचायत प्रधानों ने इस कार्यशाला में बताए गये लाभकारी टिप्स को उपयोगी बताया। इससे लम्बित केस निपटाने में मदद मिलेगी।

वहीं पंचायत निरीक्षक पम्मी कुमार ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद अब पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों में लंबित पड़े न्यायिक मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यशाला के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राप्त न्यायिक शक्तियों के बारे में भी अवगत करवाया गया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने कहा कि पंचायत कार्यालय में आने वाली हर शिकायत रजिस्टर पर दर्ज होनी चाहिए और इनका निपटारा भी पंचायत समय पर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here