Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal भाई को सड़क हादसे में खो देने वाली अंजू ने उसी दर्द...

भाई को सड़क हादसे में खो देने वाली अंजू ने उसी दर्द को सेवा के संकल्प में बदला

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। भाई को सड़क हादसे में खो देने वाली अंजू ने उसी दर्द को सेवा के संकल्प में बदल दिया। समय पर एंबुलेंस न मिलने से भाई की मौत हुई, तो उन्होंने ठान लिया कि अब किसी और को समय पर मदद न मिलने से न मरना पड़े। आज वही अंजू एंबुलेंस चालक बनकर संकट में फंसे मरीजों के लिए जीवनदायिनी बन चुकी हैं।

Advertisements



दिसंबर 2023 में हुए एक सड़क हादसे में अंजू के बड़े भाई की जान चली गई थी। एंबुलेंस देर से पहुंची, और भाई ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने अंजू को भीतर तक झकझोर दिया। उन्होंने तय किया कि वह खुद एंबुलेंस चलाना सीखेंगी ताकि किसी और की जान देर होने से न जाए। अपने फैसले को अमल में लाने के लिए अंजू ने जसूर स्थित एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) से 60 दिन का ड्राइविंग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने भरमौर कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की और करीब पांच साल तक भरमौर में बतौर चालक कार्य किया। अब अंजू रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा द्वारा नूरपुर अस्पताल को दी गई एंबुलेंस में सेवाएं दे रही हैं।

अंजू अब तक चंडीगढ़, अमृतसर, शिमला और टांडा जैसे शहरों तक आपातकालीन सेवाएं दे चुकी हैं। वह कहती हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हौसला हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here