Saturday, October 17, 2026
Home Crime अध्यापक ने छात्र की कंटीले पौधे से की पिटाई

अध्यापक ने छात्र की कंटीले पौधे से की पिटाई

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के रोहडू उपमंडल की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में एक महिला अध्यापक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की शर्ट उतरवाकर कंटीले पौधे से पिटाई कर दी।

Advertisements

हालांकि, घटना करीब चार महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने महिला अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाल कल्याण समिति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो महिला अध्यापक ने खुद बनाया था। वीडियो में दिख रहा है कि वह नेपाल मूल के एक बच्चे की कमीज उतरवाकर कंटीले पौधे से पिटाई कर रही है। बच्चा रोते हुए माफी मांग रहा है।

जिस समय पिटाई की गई, बच्चे का पिता भी वहीं पर मौजूद था। दो दिन पहले ही वीडियो वायरल हो गया। विभाग ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच की और मुख्य शिक्षक पद पर तैनात रीना राठौर को निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here