
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में आयोजित किए गए संक्षिप्त समारोह दौरान समाज सेवी डा. एम. जमील बाली को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब का सरपरस्त बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने कहा कि डा. जमील बाली समाज सेवा के पथ पर अपने आप में एक संस्था है क्योंकि डा. बाली विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़ कर समाज सेवा के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य कर रहे है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो जिनमें जरूरतमंद बच्चों की सहायता, बच्चों को खेलों का सामान वितरण करना, दहेज प्रथा, नशा, विरोधी जागरूकता पैदा करना, पौधारोपण, अच्छी सेहत सुविधाओं हेतु मेडिकल कैम्प लगाना इत्यादि, और श्री अरोड़ा ने कहा कि डा. बाली समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर प्रधान जे.बी.बहल ने कहा कि डा. एम. जमील बाली जो कि रोटरी आई बैंक के भी सरपरस्त के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। और उन्होंने कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ितों की सहायता के लिए भी बहुत कार्य किया है जिसमें खास तौर पर जब भी कोई कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्ति ऑपरेशन के लिए दूसरे राज्य से आता था तो उसे रहने के लिए बाली हस्पताल में स्थान दिया जाता था।
इस मौके पर डा. बाली ने सोसाइटी के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने जो मुझे सम्मान दिया है उसके लिए मैं सोसाइटी का आभारी हूं। और विश्वाश दिलाता हूं की मुझे जो सरपरस्त रेड क्रॉस की जिम्मेदारी सौंपी हैं उसे तन मन धन व इमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सचिव प्रो. दलजीत सिंह, प्रि. डी. के. शर्मा, अविनाश सूद, मदन लाल महाजन, अश्वनी कुमार दत्ता, वीना चोपड़ा, ओम वीर, रमिंदर सिंह,जसवीर कंवर, प्रो. सी. वी. अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।












