Sunday, October 25, 2026
Home Latest सड़कों पर घूम रहे लवारिस गऊधन का भी टीकाकरण करवाये जिला प्रशासन...

सड़कों पर घूम रहे लवारिस गऊधन का भी टीकाकरण करवाये जिला प्रशासन : अशवनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पशुधन स्वास्थयएवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम पशुओं की बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा संचालित एक केन्द्र प्रायोजित योजना है। इस का उद्देश्य टीकाकरण, उपचार और निगरानी के माध्यम से पशुओं के स्वास्थय और उत्पादक को बढ़ाना है, उक्त बात ज़िला पशु कल्याण सोसायटी सदस्य एवं नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने गऊशाला में मुंहखोड़ का टीकाकरण करने आये पालीक्लीनिक के डॉ. राम लुभाया और असिस्टैंट हरदीप कुमार को सम्मानित करते हुये कही।

Advertisements

अशवनी गैंद एवं संस्था सदस्य डॉ. संदीप सूद ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं पंजाब सरकार पशुओं के उपचार के सम्बन्ध में कई नीतियां चलाती है लेकिन पूरी तरह से पशुपालक इन सुविधाओं का फायदा नही उठा पाते। संस्था सदस्यों द्वारा टीकाकरण करने आये डॉ. राम लुभाया का सम्मान करने के साथ ही डिप्टी डायरैक्टर डॉ. चमन लाल का भी धन्यवाद किया और उन्होने निवेदन किया कि सड़कों पर धूम रहे लवारिस गऊधन जो कि बिना उपचार के सड़कों पर धूम रहा है का उपचार करने के लिए समय समय पर टीमें बना कर उनका उपचार करके सही जगह पर पहुंचाने का प्रबंध  करें। क्योंकि उनकी बिमारीयों से सावर्जनिक बीमारीयां फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होने ज़िला भर के पशु पालकों एवं गऊशालाओं के प्रतिनिधियों से अपील की कि जिनके पास जितने भी गऊधन है उनका टीकाकरण समय-समय पर करवायें। इस अवसर पर अशवनी गैंद संदीप सूद, राजेश शर्मा, अरूण जैन आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here