Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई...

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर पाबला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट देने संबंधी वन टाइम रिलैक्सेशन पॉलिसी की अवधि को बढ़ाकर अब 15 जून 2026 तक कर दिया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस अवधि के बढ़ने से अलॉटी/ट्रांसफरी अब अपनी खाली पड़ी रिहायशी एवं व्यावसायिक संपत्तियों पर नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। इस फैसले से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बची हुई राशि का उपयोग अपने प्लॉट्स पर निर्माण कार्य के लिए कर सकेंगे।

चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने इस फैसले के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान एवं स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री संजीव अरोड़ा की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी के तहत लाभ लेने के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट कार्यालय की ईमेल आईडी [email protected] या फोन नंबर 01882-220980 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here