Friday, October 23, 2026
Home Himachal भोटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, चार घायल

भोटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, चार घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के भोटा के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की पहचान दूनी चंद (गांव अमनेड़, डाकघर ताल, तहसील एवं जिला हमीरपुर) और रघुवीर सिंह (पुत्र भाग सिंह, गांव अमनेड़, डाकघर ताल, तहसील एवं जिला हमीरपुर) के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी भोटा के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया।

घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है —

1. अनिल कुमार पुत्र दूनी चंद, गांव अमनेड़, डा. ताल, तहसील व जिला हमीरपुर

2. सुदेश कुमारी पत्नी प्यार चंद, गांव व डा. समैला, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर

3. प्यार चंद गांव व डा. समैला, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर

4. अनीता राणा पत्नी सुनील राणा, वीपीओ समैला, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाए, क्योंकि इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here