Friday, October 23, 2026
Home Himachal महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर महिला मोर्चा ने जताई...

महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर महिला मोर्चा ने जताई खुशी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खास बात यह है कि विजेता टीम में हिमाचल प्रदेश की दो महिला खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है, जिससे प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

Advertisements

अर्चना चौहान ने कहा कि हिमाचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता की पृष्ठभूमि में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और क्रिकेट अकादमी स्थापित कर युवाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के दूरदर्शी प्रयासों का ही परिणाम है कि हिमाचल आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर एक पहचान बना चुका है और यहां से निकले खिलाड़ी देश के लिए गौरव हासिल कर रहे हैं।

अर्चना चौहान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस जीत ने न केवल भारतीय खेल जगत बल्कि हर बेटी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here