Wednesday, October 28, 2026
Home Crime बुरी खबर: सडक़ हादसे में सलवाड़ा निवासी रवि कुमार घायल

बुरी खबर: सडक़ हादसे में सलवाड़ा निवासी रवि कुमार घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मुख्य मार्ग पर गांव आदमवाल के नजदीक 22 मार्च को सुबह करीब 6 बजे सडक़ किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकराने से सलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। जानकारी अनुसार आदमवाल के नजदीक एक ट्रक टायर पंचर हो जाने के कारण सडक़ किनारे खड़ा था।

Advertisements

इसी दौरान सुबह 6 बजे रवि कुमार पुत्र मलकीत सिंह निवासी सलवाड़ा जोकि ऊषा मार्टिन में अपने एक्टिवा (पी.बी-07, आर-7259) काम पर जा रहा था, ट्रक के पीछे जा टकराया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे के बाद टायर बदल रहा चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here