Friday, October 9, 2026
Home Crime 5 दिन से लापता युवक का शव दो हिस्सों में बरामद, प्रेमिका...

5 दिन से लापता युवक का शव दो हिस्सों में बरामद, प्रेमिका के पति पर आरोप

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के दरभंगा से  एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। जहां प्रेम प्रसंग के कारण पोल्ट्री फ़ार्म मालिक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोलू कुमार सिंह (26) के रुप में हुई है। जो कि किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला था।  बताया जा रहा है कि 15 नवंबर से वह लापता है और अगले दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जाँच के दौरान पुलिस को 20 नवंबर को उसका धड़ बरामद हुआ और 21 नवंबर सिर भी मिला।हालांकि सिर का सारा मांस जानकार खा चुके थे।

Advertisements

गोलू के बड़े भाई संजीत कुमार सिंह ने बताया है कि गांव की ही एक विवाहित महिला से गोलू का अफेयर था। दावा है कि महिला गोलू से पैसे लेती थी परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते महिला के पति और उसके कुछ सहयोगियों ने मिलकर गोलू की हत्या की है।परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों को सजा देने की मांग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here