Saturday, October 24, 2026
Home Himachal खाई में गिरी कार, दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे...

खाई में गिरी कार, दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे 2 जवानों की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबक दोनों जवान अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नितेश (32) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे जब शादी में जा रही एक अन्य कार दरलोग पहुंची तो पीछे चल रही युवकों की कार नजर नहीं आई। इस पर उन्होंने फोन किया लेकिन कॉल किसी ने रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद फोन एक महिला ने उठाया और बताया कि कार खाई में गिर गई है और उसे मोबाइल वहीं पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही दोस्त वापिस लौटे और मौके पर पहुंचे। खाई में उतरकर उन्होंने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और दोनों युवक गाड़ी से बाहर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here