
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। युवक सेवाएं विभाग पंजाब तथा सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं होशियारपुर प्रीत कोहली के निर्देशों अनुसार स्कूल ऑफ़ एमिनेंस दसूहा में कैंप कमाडेंट लेक. बलजीत सिंह के नेतृत्व में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष कैंप के चौथे दिन वॉलंटियर्स ने छठे दिन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री गरना साहिब में माथा टेका।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई सर्वजीत सिंह टेरकियाना, भाई अमनदीप सिंह जी रिकॉर्ड कीपर तथा भाई सलविंदर सिंह जी हेड ग्रंथी ने विद्यार्थियों को गुरुद्वारा साहिब के इतिहास के बारे में बताया और उन्हें सिख सिद्धांतों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। लैक बलजीत सिंह ने कहा कि इस कैंप में भाग लेने वाले लगभग पचास वॉलंटियर्स हर दिन समाज सेवा और सफाई अभियान से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं और निस्वार्थ सेवा के साथ-साथ वह राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं और एकजुटता का संदेश भी फैला रहे हैं।











