Tuesday, September 22, 2026
Home Hoshiarpur बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई, दो बच्चे कराए...

बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई, दो बच्चे कराए गए मुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक सुरक्षा तथा स्त्री एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों एवं डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट जीवनजोत-2 के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी गगनदीप सिंह के नेतृत्व तथा जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर की टीम द्वारा 10 जनवरी 2026 को बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होशियारपुर जिले के विभिन्न बाजार क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, बस अड्डा, फगवाड़ा चौक सहित ब्लॉक हाजीपुर के बस अड्डे, गुरुद्वारा हाजीपुर, शनि मंदिर, सिविल अस्पताल के बाहर, बुड्डाबड चौक, गांव संधवाल, टी-प्वाइंट, पुलिस स्टेशन, निक्कू चक्क मोड़ एवं सरकारी स्कूलों के बाहर छापेमारी की गई।

Advertisements

अभियान के दौरान आम जनता को बाल भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। हाजीपुर बस अड्डे से दो बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति, होशियारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चों की काउंसलिंग कर उनके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भिक्षावृत्ति या बाल मजदूरी करता दिखाई दे, तो तुरंत बाल हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बच्चे का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई पहले भी होती रही है और आगे भी लगातार जारी रहेगी। यदि कोई अभिभावक बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गगनदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वाले माता-पिता का डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा और रिपोर्ट मेल न खाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस रेड के दौरान डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट से जसविंदर सिंह, आशीमा शर्मा, भगत सिंह एएसआई (हाजीपुर), हरदीप कौर (हेड कांस्टेबल) और लखवीर सिंह (रिप्रेजेंटेटिव बीपीईओ हाजीपुर) शामिल हुए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बच्चों की काउंसलिंग की और बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंस्टीट्यूशन में एडमिशन देने का ऑर्डर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here