Tuesday, September 22, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड नंबर 4 को मिली बड़ी सौगात: ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ

वार्ड नंबर 4 को मिली बड़ी सौगात: ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला गौतम नगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस जनहितैषी परियोजना के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विधायक ज़िम्पा ने कहा कि स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। वार्ड नंबर 4 में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर शिकायतें आ रही थी, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए यह ट्यूबवेल परियोजना स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम मिलकर शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विधायक ज़िम्पा ने अंत में कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है और विकास की यह प्रक्रिया आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर शिंदा ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह ट्यूबवेल स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रहा है।

कार्यक्रम में सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, राजिंदर मल्होत्रा, सतीश पुरी, विजय गुप्ता, पीसी शर्मा, सुनील वालिया, हंस राज शर्मा के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here