Monday, October 26, 2026
Home Punjab सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज सेवाएं और बेहतर व...

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज सेवाएं और बेहतर व प्रभावी ढंग से मुहैया करवाई जाए: मोहिंदर भगत

जालंधर (द स्टैलर न्यूज)। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज सेवाओं को और बेहतर व प्रभावी ढंग से मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisements

यहां सिविल अस्पताल में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल में सीवरेज की पाइपें डालने के चल रहे कार्य, स्थापित किए जा रहे फायर फाइटिंग सिस्टम की प्रगति समेत बाथरूमों व चारदीवारी की मुरम्मत समेत अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतरीन एवं प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने सिविल अस्पताल के बुनियादी ढांचे, उपकरणों एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा भरोसा दिलाया कि इन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।

भगत ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सिविल अस्पताल से कूड़ा रोजाना के आधार पर उठाया जाए ताकि स्वच्छ-सुथरा माहौल सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम को सिविल अस्पताल में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए नियमित तौर पर टीमें भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान सिविल अस्पताल में लगाए जा रहे सीवरेज सिस्टम में 8-10 इंच की पाइप डालने, पार्किंग के ठेके को नवीनीकृत करने, अतिरिक्त डंप बनाने, 130 बाथरूमों की  मुरम्मत व नवीनीकरण, चारदीवारी की मुरम्मत, ऑडियोमेट्री रूम के नवीनीकरण एवं उपकरणों की खरीद समेत अन्य कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

उपरांत कैबिनेट मंत्री द्वारा सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का दौरा किया गया, जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें सिविल अस्पताल में मुहैया करवाई जा रही इलाज सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग, मैडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. नमिता महाजन एवं समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here