Tuesday, October 20, 2026
Home Punjab पंजाब सरकार सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को पूर्ण श्रद्धा...

पंजाब सरकार सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाने के लिए वचनबद्ध: मोहिंदर भगत

जालंधर (द स्टैलर न्यूज)। पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं प्रशासकीय अधिकारियों सहित सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव एवं शोभायात्रा संबंधी किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया।

Advertisements

आज यहां सतगुरु रविदास धाम में मेयर वनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी सहित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस को पूर्ण श्रद्धा एवं उच्च मापदंडों के साथ मनाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी के 1 फरवरी को प्रकाश दिवस एवं 31 जनवरी को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान सभी पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को पूर्ण तनदेही के साथ समय-सीमा के अनुसार निपटाने की हिदायतें की ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि शोभायात्रा के दौरान आवाजाही को उचित ढंग से जारी रखने के लिए सही प्रबंधों के अलावा शोभायात्रा के दौरान महिला पुलिस की तैनाती एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

श्री भगत ने नगर निगम के अधिकारियों को शोभायात्रा के रास्तों पर सफाई, पानी का छिड़काव, चौराहों की सजावट एवं अस्थाई शौचालय एवं पीने वाले साफ पानी के अलावा फायर टेंडर के पुख्ता प्रबंध पहले ही यकीनी बनाने की हिदायत की। इससे अलावा समागम वाले स्थानों पर निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव समागमों को सही ढंग से करवाने के लिए प्रबंधों में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी इंतजाम समय-सीमा के अनुसार पूरे किए जाएंगे, जिसके लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां पहले ही लगा चुकी हैं।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर मेमोरियल ट्रस्ट, सिद्धार्थ नगर में बैठक के दौरान सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव संबंधी की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को न्योता दिया कि सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव संबंधी करवाए जा रहे समागमों एवं शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग ले।

इस मौके पर अन्यों के अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, उप मंडल मैजिस्ट्रेट रणदीप सिंह हीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू, सतगुरु रविदास धाम प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सेठ सत्तपाल मल एवं जनरल सेक्रेटरी विनोद कोल, श्री गुरु रविदास मेमोरियल ट्रस्ट सिद्धार्थ नगर के अध्यक्ष स्टीफन क्लेर, सीनियर आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा के अलावा धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here