Sunday, October 25, 2026
Home Latest बलोच लड़ाकों ने 12 शहरों पर किया हमला, 20 पाकिस्तानी सैनिकों की...

बलोच लड़ाकों ने 12 शहरों पर किया हमला, 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलोच लड़ाकों ने एक साथ कई शहरों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिससे पूरे इलाके में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। प्रांतीय राजधानी क्वेटा समेत करीब 12 प्रमुख शहरों में गोलीबारी, धमाकों और कब्जे की खबरें सामने आ रही हैं। इन हमलों में अब तक करीब 20 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि हालात काबू में करने के लिए सेना ने लड़ाकू हेलिकॉप्टर भी तैनात कर दिए हैं।

Advertisements

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों को अपने ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का हिस्सा बताया है। क्वेटा शहर में स्थिति बेहद संवेदनशील बताई जा रही है और सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। क्वेटा के सरयाब रोड पर पुलिस वैन पर हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके अलावा खालिक शहीद पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया गया है। मस्तुंग जेल पर हमले के बाद 30 से ज्यादा कैदियों के फरार होने की खबर है. मस्तुंग पुलिस स्टेशन और शहर के कई हिस्सों पर लड़ाकों के कब्जे की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here