Thursday, October 15, 2026
Home Crime लिफ्ट में बैलून फटने से धमाका, 2 लोग झुलसे

लिफ्ट में बैलून फटने से धमाका, 2 लोग झुलसे

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के गोरेगांव में बैलून ब्लास्ट की घटना सामने आई है। गैस से भरे बैलून लिफ्ट में अंदर जाते ही फट गए। इस दौरान लिफ्ट में एक युवती समेत दो अन्य लोग मौजूद थे। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से वे दोनों झुलस गए। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि इस लापरवाही पर पुलिस ने गैस गुब्बारा बेचने वाले विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुब्बारों में ज्वलनशील गैस भरी होने की बात सामने आई है।

Advertisements

गोरेगांव वेस्ट में यह घटना अनमोल टॉवर की लिफ्ट में दोपहर के वक्त पर हुई। लिफ्ट को ट्रॉली लिए एक युवती ने खोला। युवती के अंदर आते ही एक लड़का गुब्बारे लेकर अंदर आया। उसके पीछे दूसरा लड़का था। एलीवेटर के पूरी तरीके से बंद होने से पहले ब्लास्ट हो गया। युवती और लड़के भागकर बाहर निकले। युवती ने अपना ट्रॉली लिफ्ट में ही छोड़ दिया। यह सामने आया है कि हीलियम गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते, वहीं हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे बहुत ज़्यादा ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here