Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir उधमपुर बसंतगढ़ के जोफर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो...

उधमपुर बसंतगढ़ के जोफर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर

जम्मू- कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईएफ डेल्टा और व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस एवं सीआरपीएफ के साथ मिलकर बसंतगढ़ के जोफर वन क्षेत्र में एक केंद्रित संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान को अंजाम दिया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की प्रभावी घेराबंदी कर आतंकवादियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया। अभियान के दौरान क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी गई और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। और जैश ए मोहम्मद के आतंकी गुफा के अंदर घुस गए और गोलाबारी शुरू कर दी।

Advertisements

सूत्रों के अनुसार, कल आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ था और उसके बाद उन्हें किसी भी तरह से संपर्क तोड़ने का मौका नहीं दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में तलाशी और निगरानी जारी है। इस ऑपरेशन में जैस का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी मारा गया। वो इलाके में कई साल से सक्रिय था। आतंकी मुठभेड़ मंगलवार को शाम 4 बजे शुरू हुई थी। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से एम4 कार्बाइन, ऐके-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। उधर, किश्तवाड़ के ही चतरू इलाके में बुधवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें भी एक आतंकी को सेना ने मार गिराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here