Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir पाकिस्तान ने गोलाबारी के साथ मोर्टार दागे, जवान घायल, स्कूल हुए बंद

पाकिस्तान ने गोलाबारी के साथ मोर्टार दागे, जवान घायल, स्कूल हुए बंद

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं रही। पाकिस्तान ने युद्ध विराम उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के अंतर्गत जिला राजौरी के कलाल, डींग, पुखरनी सेक्टर और पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर के अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों में मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी कर नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है, लेकिन नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय सेना के जांबाज जवान मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलाबारी के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र के साथ सटे सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई और बच्चों को सुरक्षित स्कूलों से बाहर निकाला गया। पाक गोलाबारी में एक जवान घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल सतवारी जम्मू रेफर किया गया है।

Advertisements

पाकिस्तान गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा के साथ लगते पांच किलोमीटर दायरे तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को नाजुक हालात देखते हुए बंद रखने के आदेश जारी थे। मंगलवार की सुबह स्कूल खुले तो पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए कलाल, डींग में गोलाबारी के साथ मोर्टार दागे और आनन-फानन में सरपंच डींग रोमेश चौधरी ने स्कूल में जाकर पुलिस व सेना के सहयोग से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोलीबारी से बच्चों में काफी दहशत फैल गई। नियंत्रण रेखा के अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जानकारी अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here