Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में श्री भगवान परशुराम सेना का उग्र...

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में श्री भगवान परशुराम सेना का उग्र प्रदर्शन, FIR की चेतावनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भगवान परशुराम सेना द्वारा कनक मंडी चौंक में प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में  नेटफ्लिक्स पर प्रसारित फिल्म “घूसखोर पंडित” के आपत्तिजनक शीर्षक एवं ब्राह्मण समाज को जानबूझकर बदनाम किए जाने के विरोध में आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेंसर बोर्ड (CBFC) का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया तथा नेटफ्लिक्स और अभिनेता मनोज बाजपेयी के पोस्टर फूंककर अपना तीव्र रोष व्यक्त किया। आशुतोष शर्मा ने कहा  कि फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी को पुलिस वर्दी में “घूसखोर पंडित” के रूप में दिखाया गया है, जो सीधे तौर पर उच्च पदों पर कार्यरत ब्राह्मण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्ट सिद्ध करने का प्रयास है। यह केवल एक फिल्मी प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक पूरे समुदाय और सरकारी तंत्र में कार्यरत ब्राह्मण अधिकारियों की सामूहिक छवि पर हमला है।

इस दोरान उपस्थित जनसमुदाय ने नारे लगाए गए, 

“ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहन करेगा हिंदुस्तान”

“बॉयकॉट नेटफ्लिक्स”

“मनोज बाजपेयी मुर्दाबाद”

“घूसखोर पंडित बैन करो”

“नेटफ्लिक्स मुर्दाबाद”

नेतृत्व का बयान

शिव सेना हिन्दोस्तान के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा ने कहा कि “पंडित” कोई काल्पनिक किरदार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा और ब्राह्मण समाज की पहचान है। इसे “घूसखोर” जैसे आपराधिक शब्द से जोड़ना सामूहिक मानहानि और सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने ब्राह्मण समाज को सॉफ्ट टार्गेट मान लिया है, जबकि सेंसर बोर्ड की भूमिका भी गंभीर सवालों के घेरे में है।

परशुराम सेना लीगल सेल से अक्षय पराशर ने कहा कि श्री भगवान परशुराम सेना ने यह  स्पष्ट करती है कि शीघ्र ही इस संदर्भ में पर्चा (FIR) दर्ज कराने के लिए सिटी थाना पुलिस स्टेशन को एक लिखित शिकायत सौंपी जाएगी। साथ ही नेटफ्लिक्स तथा संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों—मनोज बाजपेयी सहित, पांडे, अनुरज एवं नीरज पांडे—के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की जाएगी।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि  संगठन द्वारा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी एक औपचारिक मांग-पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें यह मांग की जाएगी कि इस आपत्तिजनक फिल्म को अनुमति देने में भूमिका निभाने वाले सेंसर बोर्ड (CBFC) के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।

श्री भगवान परशुराम सेना ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म का शीर्षक तत्काल बेन नहीं लगा और  सार्वजनिक माफी जारी नहीं की गई, तो संगठन राज्यव्यापी एवं राष्ट्रव्यापी आंदोलन के साथ-साथ कानूनी लड़ाई को और तेज़ करेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक होगा और ब्राह्मण समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर अजय शर्मा, बिंद्र कुमार, अभिनव शर्मा, अर्जुन पंडित, सुरिन्दर शर्मा, राहुल शर्मा, अजय कुमार, अर्चना अत्रि, पल्लवी शर्मा, अनमोल हांडा, करण, बिन्नी हांडा, हितेश बंसल,सुकेश चंद पंडित, मुकेश, रोहित, अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here