Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली को ‘श्रीमद् भागवत कथामृत’ का निमंत्रण...

पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली को ‘श्रीमद् भागवत कथामृत’ का निमंत्रण पत्र भेंट

होशियारपु (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) एवं होशियारपुर निवासियों द्वारा होशियारपुर की पावन धरा पर आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत कथामृत’ के मंगलमय आयोजन हेतु आज पंजाब सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली को विधिवत रूप से आमंत्रित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि यह भव्य कथा 14 से 20 अप्रैल 2026 तक रोशन ग्राउंड, मॉडल टाउन, होशियारपुर में आयोजित की जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

निमंत्रण स्वीकार करते हुए दीपक बाली ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन न केवल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कथा के माध्यम से श्रोताओं को जीवन के गूढ़ रहस्यों और भक्ति मार्ग का बोध होगा।

सात दिनों तक चलने वाले इस कथा को वांचने हेतु विश्व विख्यात भागवत भास्कर साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी अपनी संत मंडली के साथ भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के माध्यम से मानवता और भक्ति का संदेश देने आ रहीं है।

कथा की शुरुआत से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है, जो 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे रोशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य स्थलों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। आप सभी सपरिवार इस अमृतमयी कथा श्रवण का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में पहुंचें। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बैठने और अन्य आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here