Thursday, October 8, 2026
Home Education सावधान! सरकारी स्कूलों की ईमेल आईडी से डिलीट हो जाएगा डेटा: 6...

सावधान! सरकारी स्कूलों की ईमेल आईडी से डिलीट हो जाएगा डेटा: 6 मार्च तक की मिली थी मोहलत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज) नीरज धीमान: पंजाब के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों और कार्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। विभाग के आधिकारिक डोमेन @punjabeducation.gov.in के तहत बनी ईमेल आईडी के उपयोगकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अकाउंट से अनावश्यक डेटा तुरंत हटा दें।

Advertisements

क्या है पूरा मामला? शिक्षा विभाग के महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, गूगल एडमिन ने स्टोरेज सीमा का उल्लंघन करने वाले कई अकाउंट्स को पहले ही सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन ईमेल आईडी या गूगल ड्राइव में 15 GB से अधिक डेटा जमा है, उन्हें अब स्थायी रूप से डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रमुखों और कार्यालय प्रभारियों को 06 मार्च 2026 तक का समय दिया था। इस समय सीमा के भीतर उपयोगकर्ताओं को अपनी ईमेल और ड्राइव से फालतू फाइलें हटानी होंगी। विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि यदि कोई महत्वपूर्ण डेटा है, तो उसे व्यक्तिगत स्टोरेज में सुरक्षित कर लिया जाए।

लापरवाही पर होगी खुद की जिम्मेदारी- जिला शिक्षा अधिकारीयों (से.शि.), ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 6 मार्च के बाद यदि किसी भी आईडी का जरूरी डेटा डिलीट होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित यूजर या स्कूल प्रमुख की होगी। यह आदेश पंजाब के सभी स्कूल प्रमुखों, कंपोनेंट प्रमुखों और शिक्षा भर्ती निदेशालय समेत विभिन्न विभागों पर लागू किया गया है ताकि सरकारी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here