Thursday, October 22, 2026
Home International दुबई एयरपोर्ट नजदीक ड्रोन अटैक, 4 लोग घायल

दुबई एयरपोर्ट नजदीक ड्रोन अटैक, 4 लोग घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए दो ईरानी ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हो गए, हालांकि उड़ानों का संचालन जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुबई मीडिया कार्यालय ने सरकार की ओर से जारी बयान में कहा कि हमले में घाना के दो, बांग्लादेश व भारत के एक-एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। उसने कहा कि हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है।

Advertisements

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। संघर्ष के दौरान इस हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाए जाने के बावजूद अधिकारी उड़ानों का संचालन जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि पश्चिम एशिया में अब बैंक और वित्तीय संस्थान उसके निशाने पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here