Tuesday, October 20, 2026
Home International अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के मिलिट्री स्टेशन हमजा पर किया अटैक, कई सैनिकों...

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के मिलिट्री स्टेशन हमजा पर किया अटैक, कई सैनिकों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मिडल ईस्ट युद्ध के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई का नया मोर्चा खुल गया है। पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार, पकटिया और पकटिका में एयर स्ट्राइक कर दी, इसके जवाब में तालिबान ने इस्लामाबाद और पेशावर को निशाना बनाया। पाकिस्तान की एयरफोर्स ने काबुल और कंधार तक बम बरसाए। कंधार शहर में तालिबान के अल-बद्र कोर का हेडक्वार्टर भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त वहां तालिबान के सीनियर कमांडर भी मौजूद थे। पाकिस्तान का दावा है कि उसने टीटीपी के ठिकानों को टारगेट किया, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जानकारी मुताबिक, कंधार के अहमद शाह बाबा एयरपोर्ट के पास धमाका हुआ। प्राइवेट कंपनी काम एयर की तेल रिफाइनरी को भी टारगेट करके हमला किया गया। अफगानिस्तान सिक्योरिटी फोर्सेज ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Advertisements

शुक्रवार को उन्होंने इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकनी पड़ी। पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स को उड़ान भरनी पड़ी ताकि और हमलों को रोका जा सके। तालिबान ने इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में बड़े मिलिट्री स्टेशन हमजा को भी निशाना बनाया। इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। अफगानिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री का दावा है कि इस अटैक में पाकिस्तानी फौज के कई सैनिक मारे गए। पेशावर में भी तालिबान ने ड्रोन स्ट्राइक की। पाकिस्तानी सेना के कोहाट सेंट्रल कमांड और कोहाट ब्रिगेड कैंप को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि इन हमलों में पाकिस्तान के दर्जनों सैनिक मारे गए और एक दर्जन से ज्यादा मिलिट्री पोस्ट तबाह हो गईं। पाकिस्तानी सेना के हमले का जवाब तालिबान ने इतना तेज दिया कि पेशावर से लेकर रावलपिंडी तक हाहाकार मच गया। अफगानिस्तान सिक्योरिटी फोर्सेज के अटैक में पाकिस्तान फौज को भारी क्षति पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here