
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। जिला होशियारपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक गांव जनौड़ी में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम नवमी की शोभा यात्रा वड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा से निकाली जाएगी। युवराज ठाकुर ने बताया कि शोभा यात्रा 26 मार्च को जनौड़ी वस्स स्टैंड से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें भगवान के अनेक स्वरूपों के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा जनौड़ी से चलकर, परो अड्डा ,वसी वजीद , हरियाना, भुंगा, दोसड़का, चक्क लादियां, दोसहरा मैदान ढोलवाहा होती हुई जनौड़ी वस्स स्टैंड पर विश्रामित होगी।

हरीश ठाकुर ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा प्रवंध किए गए हैं। पूरे मार्ग में चाय पान की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि कंढी क्षेत्र में निकलने वाली यह सव से वड़ी शोभा यात्रा है, जिस के लिए श्रद्धालु तन मन और धन से सेवा कर रहे हैं। आशीष कौशल आशू ने सभी भक्तों को इस पावन अवसर पर हाजिर होकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की।इस मौके अन्य के अलावा राजेश ठाकुर, लोकपाल, एंडी, लाला, जौली, अभय, अंश, संजू, अग्रिम, सरपंच राहुल शर्मा, रविन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, व अन्य भी उपस्थित थे।












