Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि आश्रम में टाइलें लगाने का काम शुरू

भगवान वाल्मीकि आश्रम में टाइलें लगाने का काम शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि सेवा समिति होशियारपुर द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम में टाइलें लगवाने का कार्य शुरू करवाया गया। कार्य के शुभारंभ के अवसर पर समिति के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित चिंटू हंस ने कहा कि आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए यह कार्य सराहनीय है और इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मांग की कि इस बार आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाए, ताकि समाज में एकता और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिल सके।

Advertisements

समिति सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि आश्रम के विकास और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर लाल चंद भट्टी, किशोर गिल, जतिंदर हंस, राजा हंस, अशोक गिल, रविंदर आदिया, दविंदर आदिया, मुनीश आदिया, विक्रम आदिया, विक्की आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here