Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की हुई तिमाही पड़ताल

होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की हुई तिमाही पड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों व ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की (खोल कर अंदरूनी हालात की) मार्च 2026 की तिमाही पड़ताल की गई। इस मौके पर सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे।

Advertisements

पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है।

इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here