Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम नवमीं...

श्री राम भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम नवमीं महोत्सव, श्रद्धालुओं ने नाच-नाच कर गाई बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के स्वर्णिंम जयंती के मौके पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में करवाए जा रहे श्री राम नवमीं महोत्सव के नौवें दिन दोपहर की सभा में भगवान राम अवतार बहुत ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां देवी भक्ति प्रभा ने श्री राम अवतार की कथा का व्याख्यान किया वहीं भगवान के अवतार लेने के पीछे के कारणों और धर्म एवं मर्यादा की स्थापना संबंधी भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह उस स्थान पर बैठकर कथा कर रही हैं जहां पर उनके पिता स्व. स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज जी द्वारा कथा प्रवचन किए जा चुके हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल को बधाई एवं साधुवाद भेंट किया।

Advertisements

इस अवसर पर पंडित श्रीराम शास्त्री एवं संस्कृत कालेज के विद्यार्थियों ने श्री सुन्दरकांड पाठ किया तथा भजन संकीर्तन एवं आरती उपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर सभी ने श्री अयोध्या जी में राजा दशरथ के घर भगवान के प्रकट होने की खुशी नाच-नाच कर और बधाई गाकर मनाई। सायं की सभा में जहां श्री राम शास्त्री जी ने भजन प्रवचनों की गंगा बहाई वहीं महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी महाराज ने सभी को श्री राम नवमीं की बधाई देते हुए मंडल के सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौक पर कुछ अन्य परिवारों ने अपने प्रियजनों की तस्वीरें श्री राम भवन हाल में स्थापित करवाईं और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।

पूर्व सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा ने सभी परिवारों का मंडल की तरफ से धन्यवाद किया तथा और परिवारों को अपने प्रियजनों की तस्वीरें हाल में स्थापित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने माता पिता की सेवा करते हैं वह किसी धर्म स्थान पर जाए या न जाए तथा कोई धार्मिक अनुष्ठान  करे न करे उसे सभी देवाओं की सेवा का फल मिलता है और उसके सभी कार्य खुद-ब-खुद सफल होने लगते हैं।

इस दौरान प्रधान हरीश सैनी ने मंडल के कार्यों की जानकारी देते हुए चलाए जा रहे प्रकल्पों में योगदान डालने की अपील की। आरती उपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रधान हरीश सैनी, चीफ फार्मासिस्ट अधिकारी जतिंदरपाल सिंह गोल्डी, मंगत राम गुप्ता, मदन लाल शामचौरासी, एडवोकेट तिलक राज दत्ता बलाचौर, शाहनवाज सिंह, नरिंदर कौर, सुनील प्रिय, राज कुमार सैनी, रमन खन्ना, साहिल, रमेश चड्ढा, अशोक चड्ढा, इंजी. वरुण चौधरी, सौरव वर्मा, मुकेश शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, नरोत्तम शर्मा, राजेश तनेजा, प्रीदप शर्मा, गौतम चड्ढा, राकेश चड्ढा, एसपी गौतम, बलवीर कुमार, बलदेव सिंह, तिलक राज वर्मा, शाम लाल मलिक, कुलदीप मेहंदीरत्ता, हिमांशु सिंगला, राहुल आनंद, दिनेश मेहंदीरत्ता, राजेश वर्मा, हरीश खन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here