Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur श्री खाटू श्याम की चौंकी में बाबा सुन ले प्रार्थना मेरी तथा...

श्री खाटू श्याम की चौंकी में बाबा सुन ले प्रार्थना मेरी तथा कीजो केसरी के लाल भजन पर झूमें श्रद्धालु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विकास कुमरा वेलफेयर सोसाइटी की तरफ़ से श्री खाटू श्याम जी की चौथी भव्य चौंकी दशहरा मैदान में करवाई गई। जिसमें भजन गायक उमा लहरी जयपुर, सोनी सिस्टर दिल्ली तथा बाबा की परी हिसार वालों ने बाबा जी की महिमा का गुणगान किया और सभी को चौंकी की बधाई दी। इस दौरान उनके द्वारा गाए भजन बाबा सुन ले प्रार्थना मेरी तथा कीजो केसरी के लाल भजन सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें और उन्होंने नाच-नाच कर अपने प्रभु को रिझाया।

Advertisements

इस अवसर पर सोनालीका के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा, सावित्री प्लाईवुड के एमडी मुकेश गोयल, अनिल महाजन, मनोज कुमार, नरेंद्र निंदी, नितिन गांधी, अभय सिंह एवं सौरव मेहतानी (पीयूष) ने पूजा करवाई। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष ऋषि कुमरा ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ गायक मंडलियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अविनाश रॉय खन्ना, गोपी चंद कपूर, डॉ सीमा गर्ग, चेयरमैन कर्मजीत कौर के अलावा सोसाइटी के सेवादार दीपक शर्मा, दीपक जैरथ, साहिल लोंगू, सुमित कुमार, सनी कुमरा, हैरी कुमरा, हरीश चड्ढा एवं माणिक जैन सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here