Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur साधु आश्रम को 15 लाख दिलवाने पर उनियाल ने जताया सांपला का...

साधु आश्रम को 15 लाख दिलवाने पर उनियाल ने जताया सांपला का आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। ओरिएंटल क्राफ्ट लिमिटेड के मालिक श्री अनूप कुमार ठठई और श्री कृष्ण कांत कोहली द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के प्रयास से होशियारपुर के साधु आश्रम को 15 लाख रुपए देने के लिए साधु आश्रम के डायरेक्टर उनियाल व एडवोकेट बलदेव सहाय ओहरी ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, अनूप कुमार ठठई व कृष्ण कांत कोहली का धन्यवाद किया।
इस मौके पर श्री उनियाल ने कहाकि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मूल वेदो की संभाल करने वाले साधु आश्रम की मुश्किलों के स बन्ध में कुछ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को अवगत करवाया गया था। जिन्होंने साधु आश्रम की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हुए और उसके समाधान के लिए प्रयास करते हुए ओरिएंट क्रा ट से साधु आश्रम संसथान के संबंध में बातचीत की। श्री सांपला ने उन्हें साधु आश्रम के महत्त्व की जानकारी देने के साथ साथ संसथान की मुश्किलों के स बन्ध में भी बताया।

Advertisements

श्री सांपला के इस प्रयास से अनूप कुमार ठठई और श्री कृष्ण कांत कोहली ने साधु आश्रम के लिए १५ लाख रूपए का चेक श्री सांपला के माध्यम से हमे भेजा है। इस बड़ी राशि के सहयोग के लिए हम उनके अति आभारी है। उन्होंने कहाकि इस राशि से यहां संस्थान के कार्य को गति मिलेगी वही संचालन में भी हमे भारी सहायता मिलेगी। श्री उनियाल ने बताया की साधु आश्रम में वेदो पर शोध किया जाता है और युवाओ को शास्त्रों की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर डा. देव राज, श्रीकांत, हेमराज, मास्टर शंकर दास व बृज मोहन आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here