Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur सोनालिका एग्रो के प्रोडक्ट्स बने किसानों की पहली पसंदः क्रांति दीपक शर्मा

सोनालिका एग्रो के प्रोडक्ट्स बने किसानों की पहली पसंदः क्रांति दीपक शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि उपकरण निर्माता कंपनी “सोनालिका इंडस्ट्रीज” ने पंजाब डीलर मीट का आयोजन किया।   बैठक में पंजाब के डीलरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  डीलर मीट के दौरान कंपनी ने अपने कृषि उपकरण रोटावेटर, बेलर, लेजर लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, मल्चर, आरएमबीपी प्लो, मोबाइल श्रेडर, न्यूमेटिक प्लांटर, वीडर और अन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया।

Advertisements

नए कृषि उपकरणों के उपयोग के लिए सोनालिका ने डीलर मीट का आयोजन किया

 इस अवसर पर कंपनी के मार्केटिंग नेशनल हेड वी. फिलिप, जोनल मैनेजर गुरप्रीत सिंह, जेजीएम इम्प्लीमेंट्स सरबप्रीत सिंह और मैनेजर शिव कुमार ने डीलरों को कंपनी और उसके उपकरणों के बारे में बताया। उन्होंने सीआरएम योजना के तहत सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।  डीलरों ने मौसमी उपकरणों और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी।

कंपनी के बिजनेस हेड क्रांति दीपक शर्मा ने डीलरों को कंपनी के कृषि उपकरणों की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।  इस अवसर पर गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट, खन्ना, दसूहा, धारीवाल, नवांशहर, सुनाम, मोरिंडा और अन्य शहरों के डीलरों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here