
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सदर पुलिस ने बीएसएफ कैंप खड़कां में कार्यरत एक सिपाही की पत्नी के बयान पर उसलकी बच्ची के साथ छोड़छाडड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार सिपाही की पत्नी ने बताया कि वह खड़कां कैंप में रहते हैं और उसका पति सिपाही की नौकरी करता है।

उसने बताया कि 26 जून 2024 को रोज की तरह उनकी सात साल की बेटी रात करीब 9 बजे बच्चों के साथ खेलने गई थी तथा जब वह काफी देर तक वापिस नहीं आई तो वह उसे खोजने गई। उसने बताया कि जब वह गाड़ियों के पास गई तो वहां से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। उसने देखा कि इंस्पैक्टर गुलाम मुतंजा ने उनकी बेटी का लोअर उतारा हुआ था और गुप्तांगों पर हाथ फेर रहा था तथा उसने अपना भी लोअर उतारा हुआ था। जब वह वहां पहुंची तो उन्हें देखकर वह भाग गया। बच्ची ने बताया कि जब वह खेल रही थी तो अंकल उसके पास आए और बोले कि मेरे साथ चल तुझे अंगूरों का गुच्छा दिखाता हूं, जब वह नहीं गई तो वह उसे पकड़कर गाड़ियों के पास ले गया और गुप्तांगों के साथ छेड़खानी की।
पुलिस ने मामले की जांच उपरांत इंस्पैक्टर मुतंजा के खिलाफ 376ए आईपीसी तथा 6 पोसको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।












