
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र के गवारडू में सोमवार सुबह एक पिकअप गाड़ी गिरने से चालक घायल हो गया । गाड़ी में सीमेंट और सरिया भरा हुआ था। बरसात के कारण टौणी देवी से ऊहल रोड पर कई जगह खतरनाक स्पॉट बन चुके हैं ।

गवारडू रैन शेल्टर के पास ही यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक को सिविल अस्पताल टौणी देवी लाया गया है। समाजसेवी विजय बहल के अनुसार चालक सुरक्षित है और टौणी देवी अस्पताल में इलाज चल रहा है।











