Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री ने कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ में लिया हिस्सा

कैबिनेट मंत्री ने कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ में लिया हिस्सा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शिव मंदिर बसी गुलाम हुसैन में आयोजित कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ में हिस्सा लिया और संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति,  आपसी सद्भावना, समाज कल्याण व लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से करवाए गए इस महायज्ञ में शामिल होना उनके लिए बहुत सम्मान का विषय है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  ब्रह्मलीन स्वामी महंत बसंत गिरी जी महाराज के आशीर्वाद और महंत प्रेमगिरी जी महाराज व महंत उदयगिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह महायज्ञ 11 मार्च तक हो रहा है। उन्होंने इलाके के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए हो रहे इस महायज्ञ में सभी आहूति डाल कर पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा कि महंत जी के आशीर्वाद से बहुत भव्य शिव मंदिर का निर्माण हुआ है। इस मौके पर अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here