Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन ने चेयरमैन बीबीएमबी चंडीगढ़ और मैंबर पावर से...

पंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन ने चेयरमैन बीबीएमबी चंडीगढ़ और मैंबर पावर से की भेंट

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी मानता प्राप्त,प्रधान विजय कुमार ठाकुर, महासचिव हुसन लाल की अध्यक्षता में चेयरमैन बीबीएमबी चंडीगढ़ और मैंबर पावर को तलवाड़ा डैम साइड मिलकर पुष्प देकर सम्मानित किया। अपनी डिमांड को लेकर एक ओपन बैठक की और उन्होंने हमारी सारी डिमांड जल्दी हाल करने का अस्बाशन दिया और दो हफ्ते बाद चंडीगढ़ बोर्ड कार्यालय में आने का निमंत्रण दिया । जिसमें हम अपनी सारी डिमांड के बारे में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 45 दिन का इंसेंटिव, संविदा के आधार पर भर्ती कर्मचारियों की सेबाय को नियमित किया जाए। लंबे समय से काम कर रहे दैनिक भोगी श्रमिका को लगातार काम दिया जाए। सफाई सेवकों की भर्ती की जाए और जो कर्मचारियों को 4 घंटे पार्ट टाईम पर रखा है उन्हें 8 घंटे काम दिया जाए, पेस्को कर्मचारियों को नॉर्मल रेट पर आवास आबटित किया जाए, कर्मचारी को अपर लोर मकान एक कर्मचारी को दिया जाए। और कलोनी की चारदीवारी और कलोनी को रेनोबेट किया जाए। हारी हुई जूनियर ने मान्यता प्राप्त ऑफिस कार्यालय पर निजाइज कब्जा किया हुआ है।

Advertisements

हॉस्पिटल तलवाड़ा बीबीएमबी में रेगुलर पीएमओ ना होने कारण ऑफिस काम काज में रुकावट आ रही है। तीन-तीन सीनियर मेडिकल ऑफिसर हैं उनमें से किसी एक को पीएमओ का कार्य दिया जाए। जिसमें कॉविड 19 महामारी के चलते आ रही मुश्किलों का समाधान किया जा सके। बीबीएमबी हॉस्पिटल में पार्ट टाइम घंटे डेंटिस्ट डॉक्टर रखा हुआ है। जिसके कारण कम समय में मरीजों का चैकअप सही ढंग से नहीं हो रहा है। इसलिये इस डेंटिस्ट डॉक्टर का टाइम बढ़ाकर फुल टाइम किया जाए, ऑफिस में स्टेशनरी का ना होना। डैम साइड डिस्पेंसरी 2 साल से बंद है उसे कर्मचारियों की सेहत सुविधा के लिए जल्द खोला जाए। बीबीएमबी मैं ग्रुप डी कर्मचारियों का बतौर लिपिक पदोन्नति करवाया जाने वाला टाइप टेस्ट लंबे समय से बंद है जल्द करवाने की कृपालता करें। इस मौके पर, राजेश कुमार ऋषि देशराज ठाकुर करनैल सिंह ,अविनाश ठाकुर, बरिंदर ठाकुर, सुरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here