Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur बादलों का बचाव करने के लिए मुख्यमंत्री रद्द नहीं कर रहे तीन...

बादलों का बचाव करने के लिए मुख्यमंत्री रद्द नहीं कर रहे तीन बिजली समझौते: जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर ने हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा की अगुवार्ई में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने पर वह महंगे बिजली समझौते रद्द करेगी। लेकिन सरकार के साढे 4 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने यह समझौते रद्द नहीं किए। जिसके चलते प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर हरमिंदर सिंह बख्शी व श्री जिम्पा ने कहा कि जिन थर्मल प्लांटों से सरकार महंगी बिजली ले रही है उन्होंने तंगी के समय में कभी भी पूरी सप्लाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बहाने बनाकर बादलों द्वारा गलत ढंग से किए इन समझौतों को रद्द करने से मुंह मोड़ रहे हैं। जिसके चलते इन समझौतों को लेकर मुख्यमंत्री शंकाएं पैदा कर रहे हैं और बादलों का बचाव कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने इस बात को स्वीकार किया है कि सरकार पहले ही काफी समय खराब कर चुकी है तथा अगर अब इस मुद्दे पर कोई फैसला न लिया गया तो कुछ नहीं बचेगा। आप नेताओं ने कहा कि न तो सभी बिजली समझौते गलत हैं और न ही उन्हें रद्द करने की जरुरत है, बल्कि वह तीन समझौते जो बादलों ने अपने मुनाफों के लिए किए थे, बात को उन्हें रद्द करने की है। लेकिन पंजाब सरकार एवं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता के प्रति अपनी इस जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। इन समझौतों से पंजाब को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है और इसे बचाने के लिए इन्हें तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जानबूझ कर आप विधायक अमन अरोड़ा द्वारा लाए गए प्राइवेट मैंबर बिल को नजरअंदाज करने के लिए एक दिन का सैशन बुलाया। लेकिन जनता सरकार की चालाकियों को जानती है और अब इनकी मनमर्जी ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।

इस मौके पर आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला प्रधान दलीप ओहरी, करमजीत कौर, हरमिंदर संधू, करमवीर घुम्मण, जसबीर राजा, गुरध्यान सिंह मुल्तानी, जसपाल चेची, अमरजोत सिंह सैनी, अमरप्रीत सिंह प्रिंस, मनदीप कौर, शशी, संतोष सैनी, नवजोत कौर जोती, सतवंत सिंह सियान, संदीप सैनी, अमनदीप बिंदा, अंशुल कुमार, संदीप चेची, जसदीप, राजू खत्री, विशाल नंदा, जसपाल सुमन, हरजिंदर विर्दी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here