
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बाजार शापकीपर्स एसोसिएशन की बैठक प्रधान अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर में हो रही चोरियों पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर हैप्पी सूद ने कहा कि शहर निवासी अपने घरों में और न ही दुकानदार अपनी दुकानों में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिन दिहाड़े राह चलते लोगों को लूटा जा रहा है तथा दिन व रात के समय में घरों और दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। हैप्पी सूद ने इस बात पर गहरी चिंता प्रकट की कि ऐसे हालातों में भी विधायक एवं सरकारी तंत्र चुपचाप लोगों की लूट होती देख रहे हैं।

उन्होंने एसएसपी से अपील की कि शहर में सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाया जाए ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मौके पर लोकनाथ वर्मा, मोहिन्दर सिंह दिगपाल, डा. भारत भूषण सूद, गुलशन बत्तरा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अंकित कुमरा, अर्पण सूद, वैभव सोनी, राजपुरोहित, राहुल गांधी, दीपक डावर, सन्नी, अंकित, सोनू, तेजी, विजय आदि मौजूद थे।












