
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 5 में पार्षद मीना शर्मा व उनके बेटे वरुण शर्मा की तरफ से एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पढ़ाई व खेलों में परिवार व मोहल्ले का नाम रोशन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों एवं अध्यापकों की आज्ञा का पालन करते हैं उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने बच्चों को इसी लग्न और उत्साह से पढ़ाई और खेलों में नाम रोशन करते रहने की प्रेरणा की। इस मौके पर कुमकुम सूद, पूजा, आशीष, मीनाक्षी मेनन, आशु, प्रिया शर्मा, हरीश सैनी बिट्टू सहित मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












