
-नई सोच द्वारा तीक्ष्ण सूद को मांग पत्र दिए जाने के बाद नगर निगम ने उठाया कदम-होशियारपुर।हरियाना रोड पर स्थित मुख्य श्मशानघाट की स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही कार्य शुरु करवाया जाएगा। इसके लिए एस्टिमेट बना दिया गया है तथा इसे जल्द ही हाउस में पास करके टैंडर लगा दिया जाएगा। इसकी जानकारी मेयर शिव सूद ने इस संबंध में बात करने पहुंचे सामाजिक संस्था ‘नई सोच’ के पदाधिकारियों को दी। मेयर शिव सूद ने बताया कि इस संबंधी कुछ समय पहले नई सोच द्वारा सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद को एक मांगपत्र दिया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए श्री सूद ने नगर निगम को इस संबंधी बनती प्रक्रिया को शुरु करने के निर्देश जारी किए थे। शिव सूद ने कहा कि श्मशानघाट में संस्कार करने पहुंचने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां पर रंग-रोगन, फर्श व छत की मरम्मत सहित साफ सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए निगम प्रयासरत है। इसी के चलते प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है। इस अवसर पर नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने कहा कि नगर निगम द्वारा जिस तेजी के साथ विकास कार्य व जन समस्याओं को दूर करने का सिलसिला शुरु किया गया है उसके लिए निगम की पूरी टीम सराहना की पात्र है। उन्होंने कहा कि नई सोच ने श्मशानघाट पर सपाई मुहिम शुरु की थी तथा इस दौरान वहां पर कुछ समस्याएं सामने आई थी। जिन्हें दूर करवाने के लिए संस्था द्वारा तीक्ष्ण सूद से मांग की गई थी। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थान की पवित्रता को बनाए रखने के लिए निगम पूरी तरह से गंभीर है और वहां के नवीनीकरण का कार्य होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मेयर शिव सूद से अपील की कि बरसातों से पहले-पहले छत की मरम्मत करवाने का कार्य पहल के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर नई सोच के महासचिव अशोक शर्मा, विजय सूद पप्पा, राजेश शर्मा, सचिन टंडन, प्रदीप भल्ला, विजय राणा, दीपक वालिया सहित अन्य सदस्यों मौजूद थे।











