Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir अंजली चौधरी मौत मामलाः गांधीनगर महिला कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन, तनाव...

अंजली चौधरी मौत मामलाः गांधीनगर महिला कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन, तनाव का माहौल

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। गांधीनगर स्थित महिला कॉलेज में छात्रा अंजली चौधरी की मौत के बाद छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं और प्रशासन तथा प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ छात्राओं ने हाईवे जाम करने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Advertisements

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद छात्राएं कॉलेज का गेट खोलकर अंदर पहुंच गईं और परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन कर रही छात्राएं प्रिंसिपल को मौके पर बुलाने और मामले में जवाब देने की मांग कर रही हैं। वहीं, हालात को देखते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी और एसडीपीओ साउथ भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here