
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में होटल ‘द रॉयल प्लाजा’ से एक हाईकोर्ट के वकील द्वारा खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि राजेश सिंह 18 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे होटल में चेक-इन किया था।

इसके बाद उसने कथित तौर पर 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। परिवार के बयान के मुताबिक, उन्हें किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का शक नहीं है। खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।












